
Ranchi : राजधानी रांची में ठगों का गिरोह सक्रिय है. शुक्रवार सुबह दस बजे लालपुर थाना चौक सब्जी बाजार में 3 से 4 लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकार महिला का झांसे में लेते हुए उसके सारे जेवरात लेकर फरार हो गये. महिला ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताई है कि तीन से चार ठग उनके पास पहुंचे थे. उन्होंने महिला से कहा कि जांच चल रही है. महिला को बताया गया कि उन्हें इंचार्ज बुला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :उपेंद्र कुशवाहा खुद को कर रहे हैं मजबूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की तैयारी? कल से करेंगे बिहार यात्रा की शुरुआत
ठगों ने महिला से कहा कि जांच में परेशानी न हो, इसलिये सभी जेवरात उतार कर रूमाल में रख लें. महिला उनके झांसे में आ गई और सोने की चैन व दो अंगूठी उतार कर रुमाल में रखने लगी. जेवरात रुमाल में रखने के क्रम में ठग महिला का सहयोग कर रहे थे. इसी क्रम में ठग वहां से फरार हो गये. बाद में जब महिला रुमाल खोलकर देखा तो उसमें नकली जेवरात थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप




