
Ranchi: डायन बिसाही के नाम पर फिर एक महिला की बलि चढ़ गयी. यह घटना लापुंग प्रखंड की है. यहां एक महिला को डायन बताकर गांववालों ने पत्थर व डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. पुलिस ने गांव के ही 3 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. महिला को जादू-टोना का आरोप लगाकर डंडे और ईट पत्थर से मार कर हत्या कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand News: कोरोना संक्रमित गर्भवती का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, जुड़वा बच्चों की मां बनी
जानकारी के अनुसार, महिला गांव में झाड़-फूंक का काम किया करती थी. कई लोग जब बीमार पड़ते थे तब उसके पास झाड़-फूंक के लिए उसके पास जाते थे. इस बीच महिला के गांव में ही रहने वाला एक बच्चा लगातार बीमार पड़ रहा था. बच्चे के परिवार वालों को शक हुआ कि महिला की वजह से ही वह बीमार पड़ रहा है. मामले को लेकर बच्चे के परिवार ने कई बार महिला को गांव में झाड़-फूंक करने से मना भी किया था. इस बीच बच्चे की तबीयत थोड़ी ज्यादा खराब हुई तो आक्रोशित परिवार ने देर रात महिला की बड़ी ही बेरहमी के साथ डंडों और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND NEWS: बजरंगबली आयरन कास्टिंग में छापेमारी, चोरी के 14 ट्रॉली जब्त, एक गिरफ्तार




