BiharCrime NewsNEWS

मुंगेर में चुनावी रंजिश में मुखिया ने युवक को मारी गोली

Munger: जिले में देर रात को सफियासराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर गांव में देर रात भोज खाकर घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक रॉकी कुमार को चुनावी रंजिश में मुखिया ने परिजनों संग मिलकर गोली मार दी है. गोली लगने से युवक घायल हो गया. गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है. जानकारी के अनुसार गोली की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि रॉकी कुमार जमीन पर गिरा पड़ा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजनों को दी.

परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल युवक रॉकी कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर इंद्ररुख पूर्वी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान उर्फ सुलो ने परिजनो संग मिलकर गोली मारी है. सफियासराय ओपी प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button