Crime NewsLead NewsNational

ससुर ने तलवार से काटे बहू के हाथ, डॉक्टरों ने 9 घंटे तक सर्जरी कर फिर जोड़ी दोनों कलाइयां

मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली महिला का नर्मदा अस्पताल भोपाल में हुआ ऑपरेशन

Bhopal :  डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा जाता है. एक ताजा मामले में भोपाल के नर्मदा अस्पताल के डॉक्टरों ने 9 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एक सफल ऑपरेशन किया, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं हो सकती. उन्होंने एक महिला का ऑपरेशन किया है.

ये है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली एक महिला पर उसके ससुर ने पारिवारिक झगड़े में तलवार से जानलेवा हमला कर दिया था. इस हमले में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए. दोनों हाथ की खून की नसें कलाई के पास से कट गईं और हड्डी भी टूट गईं. महिला की हालत गंभीर होता देख विदिशा के डॉक्टरों ने महिला को भोपाल रेफर कर दिया.

इसके बाद महिला को नर्मदा ट्रामा सेंटर लाया गया. अस्पताल में मरीज को ट्रामेंटोलोजिस्ट व स्पाइन सर्जन डॉ राजेश शर्मा एवं क्रिटिकल केअर स्पेशलिस्ट डॉ रेणु शर्मा के नेतृत्व में प्लास्टिक सर्जन, वस्कुलर सर्जन, एनेस्थेसिया विशेषज्ञ, फिजिशियन , जनरल सर्जन, की टीम ने तुरंत ऑपेरशन थिएटर में लिया. ऑपरेशन करीब 8 से 9 घण्टे तक चला जिसके बाद महिला के कलाई से लटके हाथ को बचा लिया गया, साथ ही उसके चेहरे पर आए गम्भीर जख्मों को भी रिपेयर किया गया.

इसे भी पढ़ें :शाम को मम्मी के घर गया था पार्टी मनाने, सुबह मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी

क्या कहते हैं डॉक्टर

नर्मदा ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि महिला को बहुत ही गम्भीर अवस्था में नर्मदा लाया गया. मरीज का तुरंत उपचार आरंभ कर उसे आपरेशन थिएटर में लिया गया. कलाई में रक्त पहुंचने वाली बारीक नसों को बहुत नुकसान पहुंचा था, इसलिए प्लास्टिक सर्जन ने हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ महिला की सर्जरी की, जो कि लगभग 8 से 9 घण्टे तक चली और आखिर में महिला के दोनों हाथ बचाने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : फिर तो दस्ताने पहन होंगे यौन अपराध… सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया HC का ‘स्किन कॉन्टेक्ट’ वाला फैसला

Related Articles

Back to top button