
Ranchi: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की सुनवाई गुरुवार को हुई. जब कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा. इसके साथ ही मामले की सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में हई. जानकारी हो कि साल 2016 में जारी विज्ञापन के आधार पर नियुक्ति में विषयवार शिक्षकों को प्राथमिकता देने के लिये याचिका दायर की गयी है. याचिका अजीत कुमार ठाकुर, मुकेश रंजन समेत अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी.
इसे भी पढ़ें:Indian Railways, IRCTC : रेल यात्री ध्यान दें – टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित इन छह ट्रेनों का बदला समय; देखें LIST




