Uncategorized

देश का सबसे सुव्यवस्थित शहर बनेगा रांची : रघुवर दास

NEWSWING

Ranchi,  26 September : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि रांची देश का सबसे सुव्यवस्थित शहर बनेगा. ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरर्स की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बातें कही. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शहर के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण है उसका नियोजन, बिजली पानी की उपलब्धता, निकास प्रणाली, भवनों का पर्यावरण अनुकूल वास्तु आदि. उन्होंने  समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही हाईकोर्ट और विधानसभा के निर्माण को जल्द पूरा करने का बी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने नये सचिवालय के निर्माण कार्य को जनवरी में शुरू करने का आदेश दिया. भवनों के वास्तु तथा नगर की सम्पूर्णता में वास्तु विशिष्ट के अलावा पर्यावरण पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी.

ये थे उपस्थित

बैठक में अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, जीआरडीए के प्रबंध निदेशक सह जल संसाधन के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button