Corona_UpdatesHazaribaghHEALTHJharkhand

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भगवान भरोसे चल रही है स्वास्थ्य व्यवस्था

Hazaribagh : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सरकारी सिस्टम को फेल कर दिया है. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है.

भर्ती होने से लेकर इलाज कराने के लिए न सिर्फ मरीज बल्कि उनके परिजन भी दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है. कोरोना वार्ड की है न तो चिकित्सक है न कोई स्वास्थ्यकर्मी.. रात के समय तो ताला लगाकर लोग कोविड वार्ड से चले जाते हैं.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में बार-बार कट रही बिजली, ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से सैकड़ों कोविड मरीजों की जान सांसत में

ऐसे में सीपीएम के नेता व समाजसेवी गणेश कुमार सीटू लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. वो लगातार मरीजों की सेवा कर रहे हैं. गणेश कुमार सीटू कंधे पर ऑक्सीजन को लेकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक पॉजिटिव मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी, किसी स्वास्थ्यकर्मी के नहीं रहने से समाजसेवी गणेश कुमार सीटू ने स्टोर से ऑक्सीजन लेकर आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाने का काम किया.

इसे भी पढ़ें:गोवा में लगाया गया चार दिन का लॉकडाउन, पर्यटक नहीं निकल पायेंगे होटल के कमरे से

Related Articles

Back to top button