Corona_UpdatesLead NewsNational

गोवा में लगाया गया चार दिन का लॉकडाउन, पर्यटक नहीं निकल पायेंगे होटल के कमरे से

Panji : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते कहर के बीच गोवा में लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. सूचना के मुताबिक यह लॉकडाउन कल यानी गुरुवार सुबह से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा. इस लॉकडाउन के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मॉल, कैसिनो और सभी मार्केट प्लेस बंद रहेंगे. हालांकि घोषणा के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और सेवाएं बहाल रहेंगी. जानकारी के अनुसार लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी शाम तक जारी हो सकती है.

इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए. सभी किराना स्टोर और आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी. इसके साथ ही मैं प्रवासी मजदूरों से राज्य नहीं छोड़ने का भी आग्रह करता हूं. आज लॉकडाउन की एसओपी जारी कर दी जाएगी, हम सबको मिलकर कोरोना की चेन को तोड़ना है.’

सरकार की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन अवधि के दौरान राज्य के कैसिनो और बार बंद रहेंगे. जबकि रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी के लिए अपनी रसोई संचालित करने की सुविधा मिलेगी. रेस्तरां में डाइनिंग टेबल की अनुमति नहीं होगी. राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर आवश्यक सेवाओं के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा. आवश्यक सेवाओं के आवागमन जारी रहेंगे.

वहीं, घोषणा के अनुसार मौजूद पर्यटकों को भी अपने होटल के कमरे से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी. इसके साथ ही सरकार ने कुछ इलाकों में कंटेनमेंट जोन का ऐलान किया है.

Related Articles

Back to top button