
Gopalganj : जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में अमृतसर के एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट का मामला सामने आया है. व्यवसायी से लुटेरों ने 35 लाख के गहने और ₹20,000 नगद लूट लिये. यह घटना मीरगंज मुख्य मार्ग पर वृन्दावन पेट्रोल पंप के पास हुई.
इसे भी पढ़ें : चारा घोटालाः बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें, सबसे बड़े मामले में लालू का पक्ष रखा गया, जानें-पूरा मामला
ऐसी घटी घटना
जानकारी के अनुसार पीड़ित पंजाब के अमृतसर के तरन तारन रोड हरगुन ज्वेलर्स के थोक व्यवसायी अमरदीप सिंह हैं. वे मीरगंज शहर स्थित एक आभूषण दुकान में आभूषण की सप्लाई करने के बाद ऑटो से गोपालगंज जा रहे थे. जैसे ही ऑटो यात्रियों को लेकर गोपालगंज -मीरगंज मुख्य मार्ग पर वृन्दावन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से ओवरटेक कर बाइक आयी. इस पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर ऑटो को रोक दिया. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: ECL मुगमा एरिया कोलियरी व आउटसोर्सिंग से कोयला चोरी रोकने को पुलिस-प्रशासन रेस




