
Raxaul: मोतिहारी बाल गृह से फरार पांच नाबालिग बच्चों को रक्सौल रेल सुरक्षा बल व रेल पुलिस ने सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी से बरामद किया. जीआरपी पुलिस ने बच्चों को अपने नियंत्रण में लेकर चाईल्ड लाईन को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ेंं : CORONA UPDATE: 24 घंटे में कोरोना के 1.72 लाख केस, 1008 लोगों ने गंवाई जान
इसकी जानकारी देते हुए जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि मोतिहारी बालगृह से भागकर आनेवालों में सेराजूल मियां पिता जाकिर मिया, मो.जहीर, पिता-मो.साबीर, महमद इमरान, पिता-मो. नौशाद, अमीरुल अली, पिता-सहीदुल अली, प्रिंस कुमार, पिता-बिरेन्द्र कुमार शामिल है.
इसे भी पढ़ेंं : NLU Delhi Admission 2022: दिल्ली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से करें कानून की पढ़ाई, जानें कब-कैसे करें अप्लाई
उन्होनें बताया कि बच्चें दिल्ली जाने के लिए 31 जनवरी को ही मोतिहारी बालगृह से फरार हुए, जिन्हें 1 फरवरी को रात में प्लेटफार्म से बरादम कर अग्रीम प्रक्रिया के लिए चाईल्ड लाईन रक्सौल को सौंपा गया.




