NEWS

कांग्रेस के जिस गांधी परिवार ने भारत को बनाया, अब भाजपा और मोदी सरकार उन्हीं को खत्म करने पर तुली: राजेश ठाकुर

Giridih: गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के जय भारत सत्याग्रह आंदोलन में गुरुवार को प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई बड़े नेता हुए. इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में गंगा-जमुनी संस्कृति को एक साजिश के तहत भाजपा और मोदी सरकार खत्म कर रही है. राहुल गांधी, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदानों को लेकर गांधी परिवार ने भारत को बनाने में पूरा जीवन ही न्योछावर कर दिया और अब पीएम मोदी और भाजपा इन नामों को खत्म करने के प्रयास में है. प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अब किसी के झांसे में नहीं आने की बात कहते हुए लोगों से मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की है. सीबीआई और ईडी का सहयोग लेकर केन्द्र सरकार विपक्ष को कमजोर करने के प्रयास में है लेकिन उनका प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने केंद्र से पूछा- देश के खराब हालात को बेहतर करने के लिए क्या है फार्मूला

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अब समय एक-एक कांग्रेस नेताओं की वैचारिक लड़ाई की है. केन्द्रीय संस्थाओं के पैसे लगाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है. भाजपा पूरे देश में हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलकर 2024 में सत्ता हासिल करने का रास्ता बना रही है. मौजूद कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सारे मंत्री कार्यकर्ताओं के बलबूते ही हेमंत सरकार में मंत्री बने है और अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता है तो किसी को मंत्री बने रहने का अधिकार नहीं.

इस कार्यक्रम को कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी अभिजीत राज, कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, जिला संयोजक कुमार गौरव, जमुआ की विस प्रभारी मंजू कुमारी और पूर्व मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष जलेशवर महतो, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में समीर राज चाौधरी, पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटु, ऋषिकेश मिश्रा, सद्दाम हुसैन, कमल नयन सिंह, उपेन्द्र सिंह, गौतम सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Related Articles

Back to top button