
Chatra: जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत बेंगोंकला में ड्रीम प्रोजेक्ट रिच-टू-वेली प्रोजेक्ट के तहत एलबीसीडी योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया. उपायुक्त दिव्यांशु झा के निर्देश पर पंचायत में सौंदर्यीकरण का कार्य को शुरू किया गया है. पंचायत में जलस्तर बढ़ाने के उद्देश से रिच-टू-वेली प्लान के तहत एलबीसीडी योजना का लेआउट तैयार कर इसकी शुरुआत की गई.
इसे भी पढ़ें: राहत: 14वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
प्रखंड कार्यकर्म पदाधिकारी प्रवल प्रताप नारायण ने बताया कि 3 मार्च से ही बेंगोंकला पंचायत में विशेष टीम गठित कर कार्य किया जा रहा है. लोगों को सिंचाई की व्यवस्था को लेकर डोभा, कंटूर, टीसीबी आदि का निर्माण करवाया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि एलबीसीडी योजना जल संचयन एवं अंडरग्राउंड वाटर लेबल रिचार्ज हेतु एक महत्वपूर्ण योजना है. यह योजना उपायुक्त की प्राथमिकता सूची में शामिल है. जल्द ही इस पंचायत में विकास भी देखने को मिलेगा साथ ही मनरेगा के तहत कार्य होने से लोगों को दूसरे शहरों की ओर रुख भी नहीं करना होगा.
इसे भी पढ़ें: रांची: अब पब्लिक टॉयलेट का यूज करने में नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने की पहल




