JharkhandNationalNEWS

राहत: 14वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

New Delhi: पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले दो हफ्तों से स्थिरता देखने को मिल रही है. आज लगातार 14वां दिन है जब इसके दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. हालांकि दामों में घटोतरी नहीं होने से लोगों को महंगाई से अभी भी राहत नहीं मिली है, शांति सिर्फ इस बात की है कि फिलहाल दाम नहीं बढ़ रहे हैं. बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद देश में इस वक्त पेट्रोल डीजल के दाम रिकॉर्ड लेवल पर चल रहे हैं. ऑयल कंपनियों ने 13 मार्च, 2021 को भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा में 1676 प्रत्याशी अयोग्य घोषित,तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे दाम?

भारत में कहने को तो सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल का दाम तय करने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन, उनके कामकाज में ऐसा दिखता नहीं है. क्योंकि, जब-जब चुनाव का मौसम आता है, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर रहते हैं. चुनाव खत्म होते ही फिर कीमत बढ़ने लगती है. बीते अक्टूबर-नवंबर के दौरान जब बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा था, तब लगातार 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था. उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं. इस समय पश्चिम बंगाल, केरल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें: सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

16 दिनों में ही 04.74 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल

इस समय भले ही पेट्रोल की कीमत में शांति रही हो, लेकिन बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई है. उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया है. मुंबई में तो पेट्रोल 97.57 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है. भोपाल में एक्सपी पेट्रोल (XP Petrol) 102.12 रुपये पर बिक रहा है. इसके साथ ही लगभग सभी शहरों में पेट्रोल All Time High Price पर चला गया है. सिर्फ इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: विस्थापितों के लिए पुनर्वास व आयोग गठित करने की मांग को लेकर 14 मार्च को रैली

4.52 रुपये महंगा हो चुका है डीजल

पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है. पिछले फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है. नए साल में देखें तो करीब डेढ़ महीने में 25 दिन ही डीजल के दाम बढ़े. लेकिन इतने दिनों में ही डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. भोपाल में यह 89.76 रुपये के भाव से बिक रहा है. यह भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है.

आईये जानते हैं अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
दिल्ली91.2181.51
मुंबई97.5788.60
चेन्नै93.1186.45
कोलकाता91.3584.35
भोपाल99.2189.76
रांची88.5486.12
बेंगलुरु94.2286.37
पटना93.4886.73
चंडीगढ़87.7381.17
लखनऊ89.3181.85

इसे भी पढ़ें: रांची: अब पब्लिक टॉयलेट का यूज करने में नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने की पहल

 

Related Articles

Back to top button