Lead NewsNationalTOP SLIDER

IMPORTANT NEWS : रेल यात्री ध्यान दें, बदल गए ट्रेन में रात को सफर करने के कई नियम, अब ऐसा करने वालों की खैर नहीं

रात में रेल यात्रा के दौरान होनेवाली कई तरह की परेशानियों पर रेलवे ने उठाया कदम

New Delhi : अगर आप रेल यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेन में यात्रा करने के नियमों में समय-समय पर बदलाव किया जाता रहता है. जरूरी है कि आपको रेलवे की तरफ से बदले जाने वाले नियमों के बारे में पूरी जानकारी हो.
इस बार रेलवे ने रात में यात्रिायों को नींद में होने वाली परेशानी को ध्यािन में रखते हुए कुछ नियम बनाए हैं. इसके बाद रात में यात्रियों की नींद डिस्टर्ब नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें : जज उत्तम आनंद मौत मामला : हाईकोर्ट ने कहा सीबीआई सही जांच करे, आरोपियों को बचाने की कोशिश ना हो

तत्काल प्रभाव से लागू किये गए नए नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नए नियमों के मुताबिक अब आपके आसपास कोई भी सहयात्री (Train Passenger) मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेगा और न ही तेज आवाज में गानें सुन सकेगा. यात्रियों की तरफ से शिकायत मि‍लने पर रेलवे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. यह फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्याहन में रखते हुए लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस को लेकर गोपाल मैदान में तैयारी शुरू, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

ट्रेन स्टॉफ की जवाबदेही होगी

नए नियमों के तहत यह भी प्रावधान है यदि ट्रेन में यात्री से मिलने वाली शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो ट्रेन स्टॉफ की जवाबदेही तय की जा सकेगी. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की तरफ से सभी जोन को आदेश जारी कर इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बेरमो अवैध कोयला विवाद : सांसद के कोल डीपो पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर डीएमओ का ‘डिफेंस’, कहा- फैक्ट्री वैध और सांसद के आरोप हो सकते मनगढ़ंत

यात्रियों से मिलती थीं ये शिकायतें

रेलवे मंत्रालय के अनुसार अक्सर यात्री साथ वाली सीट पर मौजूद पैसेंजर के मोबाइल पर तेज आवाज में बातें करने या म्यूजिक सुनने की शिकायत करते थे. इसके अलावा ऐसी भी शिकायतें मिलती थीं कि कोई ग्रुप रात में जोर-जोर से बातें कर रहा है. ऐसे भी मामले संज्ञान में आए जब रेलवे का स्टॉफ या मेंटनेंस स्टॉफ गश्ती के दौरान तेज-तेज बातें करता है. इन सबसे यात्रियों की नींद खराब होती हैं. रात में लाइट जलाने को लेकर भी अक्सर विवाद होता था.

इसे भी पढ़ें :

अब ये हैं रात 10 बजे की गाइडलाइन

– कोई भी यात्री मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं करेगा या तेज म्यूजिक नहीं सुनेगा.
– रात में नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइट बंद करनी हैं, ताकि सहयात्री की नींद खराब न हो.
– ग्रुप में चलने वाले यात्री ट्रेन में देर रात तक बातें नहीं कर पाएंगे. सह यात्री द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है.
– रात में चेकिंग स्टॉफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टॉफ और मेंटेनेंस स्टॉफ शांतिपूर्ण ढंग से काम करेंगे.
– 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, दिव्यांग और अकेली महिलाओं को रेल स्टॉ‍फ जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद करेगा.

 

Related Articles

Back to top button