
Ranchi : पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता आरके आनंद ने सोमवार को ranchi कोर्ट में बांड जमा किया. आनंद झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के आरोपी हैं. इन्होंने दो -दो लाख रुपये के दो बांड जमा किये हैं. आरके आनंद ने पिछले दिनों अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की अपील झारखंड हाईकोर्ट से की थी, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट से इन्हें बड़ा झटका लगा था. हाईकोर्ट ने उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से इनकार कर दिया था.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : फूल कैपेसिटी से चल रहीं निगम की बसों में ले रहे मनमाना भाड़ा, यात्री संघ ने जताया विरोध
एसीबी ने बनाया है खेल घोटाले का आरोपी
बता दें कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की जांच एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) कर रहा है. एसीबी ने उन्हें मामले में आरोपी बनाया है. इसी मामले में इन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उस याचिका पर सुनवाई के दौरान उन पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से अदालत ने इनकार कर दिया था. इसके बाद इन्होंने आज रांची कोर्ट में बांड जमा कराये हैं.
34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें :देश में 374 और झारखंड में 12 जिले ऐसे जो शैक्षणिक रुप से पिछड़े




