JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News :  फूल कैपेसिटी से चल रहीं निगम की बसों में ले रहे मनमाना भाड़ा, यात्री संघ ने जताया विरोध

झारखंड यात्री संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से भी करेगा मुलाकात

Ranchi : पिछले साल फरवरी-मार्च से कोरोना का कहर शुरू हुआ था. देशव्यापी लॉकडाउन भी लगा था. इसके बाद से अनलॉक होना भी शुरू हुआ. रांची नगर निगम की सिटी बसों को भी रोड पर फिर से चलने का परमिशन मिला लेकिन आधी क्षमता के साथ. इस दौरान यात्रियों से सात किमी तक 10 रुपये ही लिये जाने की इजाजत बस संचालकों को मिली. इससे पहले प्रति यात्रियों से 5 रुपये सात किमी तक के लिये जाते थे.

अब पूरी क्षमता के साथ बस के संचालन की अनुमति मिल जाने के बाद भी सिटी बसों में पूर्व की ही तरह 10 रुपये सात किमी की दर से भाड़ा लिया जा रहा है. झारखण्ड यात्री संघ ने रांची नगर निगम से इस पर अपना विरोध भी जताया है.

इसे भी पढ़ें :देश में 374 और झारखंड में 12 जिले ऐसे जो शैक्षणिक रुप से पिछड़े

मनमानी पर लगे अंकुश  : संघ

झारखंड यात्री संघ के प्रमुख प्रेम मित्तल ने नगर निगम के सिटी मैनेजर, ऑपरेशन इंचार्ज और अन्य संबंधित अधिकारियों से सोमवार को बात की. कहा कि रांची में अभी 27 सिटी बसें ऑन रोड है. इन सिटी बसों में बस संचालकों द्वारा मनमाना किराया लेने की शिकायत बराबर मिल रही है. इस पर तुरंत अंकुश लगाया जाये.

जानकारी हो कि रांची नगर निगम ठेका पर सिटी बसों का संचालन कराता है. मित्तल के मुताबिक शीघ्र ही झारखंड यात्री संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिलकर शहर में सार्वजनिक परिवहन के संदर्भ में वार्ता करेगा.

इसे भी पढ़ें :PARA TEACHER : 7 दिन में बननी थी नियमावली, 46 दिन बाद भी अनुमोदन के लिए घूम रही फाइल

Related Articles

Back to top button