
JAMSHEDPUR : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर शाखा ने झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है. इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त के समक्ष ऐसे डॉक्टरों की लिस्ट सौंपी जाएगी जो गलत तरीके से प्रैक्टिस कर मरीजों की जाम जोखिम में डाल रहे है. रविवार को इसको लेकर एक बैठक भी की गई. आईएमए जमशेदपुर शाखा की ओर से इन डॉक्टरो की लिस्ट में सुबोध कुमार, एस. महुआ, ममता जेना, संजय नंदी, अशोक मोहंती, रवि शंकर, एस. एन. कुम्भकार, सुबहेनदू कुमार, एम. आई. अंसारी, जे. के. गाँगुली का नाम शामिल है. आईएमए की टीम ने इन तमाम नामों को एक सर्वे के बाद सामने लाया है. आईएमए जमशेदपुर के सचिव डॉ सौरव चौधरी ने कहा की इन तमाम झोलाछाप डाक्टरों की सूची जिले के उपायुक्त को सौंपा जायेगा और इसपर करवाई की मांग की जाएगी.
ये भी पढ़ें : Chaibasa : नालसा की 37 कैदियों को राहत देने की कोर्ट को अनुशंसा, अब तक 15 हुए जेल रिहा




