JharkhandUncategorized

सरकंडा, राजमहल, चंडीपुर से जारी है गिट्टी का अवैध कारोबार, प्रशासन बेखबर

Sahebganj:  साहेबगंज के राजमहल अनुमंडल मे आज से करीब तेरह दिन पहले सरकंडा गांव में पत्थर कारोबारी संजय यादव की हत्या कर दी गयी थी. अभी घटना की तेरहवीं भी नही हुई और पत्थर माफियाओं ने फिर से अवैध पत्थर लोडिंग करना शुरू कर दिया. सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पत्थर माफिया द्वारा अवैध रूप से सरकंडा,  चंडीपुर,  कन्हैया स्थान इत्यादि गंगा घाटों पर गिट्टी अनलोडिंग कर वहां से नावों के द्वारा पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है. ऐसे में यहां की जनता प्रशासन पर उंगली उठा रही है कि बिना उनकी मिलीभगत के ये सब कैसे हो रहा है. गौरतलब है कि आज से तेरह दिन पहले जो अवैध गिट्टी जो गंगा किनारे पड़ी है उसको भी प्रशासन अभी तक जब्त नहीं किया है. यहां की जनता अपने-आप को डरी सहमी हुई महसूस कर रही है. ऐसी स्थिति में प्रशासन को ठोस कदम उठाते हुए पत्थर माफिया पर नकेल कसने की आवश्यकता है. ताकि यहां की जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे. इस मामले मे खनन पदाधिकारी विभूति प्रसाद ने बताया की सूचना मिलने पर विभाग कार्रवाई करता है. नावों को जब्त किया जाता है. लेकिन अपराधी फिर से सक्रिय हो जाते हैं. टास्क फोर्स के जरिये इनसे निपटने की रणनीति बन रही है. बहूत जल्द इनपर नकेल कसी जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः 2019/01/23 शहीद निलांबर-पितांबर को भूली रघुवर सरकार, बिना उनके गांव की मिट्टी के शौर्य पार्क के लिए हुआ मिट्टी संग्रह

Related Articles

Back to top button