JharkhandLead NewsRanchi

बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा का प्रयास, प्रशासन से रोक लगाने की मांग

Ranchi: बरियातू के यूनिवर्सिटी कॉलोनी में सांई मंदिर के पास संस्कृति विहार कालोनी के मुहाने पर हाउसिंग बोर्ड की खाली पड़ी 5-6 डिसमिल जमीन पर एक समुदाय विशेष की ओर से अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. कब्जा करने वालों ने यह चहारदिवारी करने के लिए ईंट सहित अन्य सामग्री भी गिरा दी है. इस अवैध कब्जे के प्रयास का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. बीते 12 मार्च को अज्ञात लोगों के द्वारा किये गये इस प्रयास के बाद स्थानीय लोग दहशत में है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना में लिखित शिकायत भी की है. साथ ही आवेदन की कॉपी उपायुक्त रांची के अलावा राज्य आवास बोर्ड,  रांची नगर निगम और अंचल कार्यालय बड़गांई को भी दी गयी है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर बरियातू पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जमीन पर पहुंच कर मामले की छानबीन भी की है. इस मामले के पीछे कौन-कौन लोग हैं, उनके बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गयी है. इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 मार्च को 25-30 लोग अचानक उनके मोहल्ले में धमके. ट्रांस्फार्मर के पश्चिम स्थित हाउसिंग बोर्ड की एक जमीन के पास जुट गये. उन लोगों ने अपने साथ कुछ मजदूरों को भी वहां लाया था. मजदूरों को उस जमीन की घेराबंदी के कार्य में लगा दिया गया. जेसीबी लगाकर जमीन को समतल कराया गया. इस दौरान वहां से संस्कृति विहार के कई घरो लिए गुजरने वाली कई पेयजल पाइप भी क्षतिग्रस्त भी हो गयीं. इससे भी लोग बेहद परेशान हैं. जमीन कब्जा करने वालों को देख स्थानीय लोग गोलबंद हो गये. उनका विरोध भी किया. इसके बाद भी वे काम नहीं रोक रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति गंभीर होती जा रही है. टकराव की स्थिति पैदा हो गयी है. स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं.  इस जमीन कब्जा पर रोक लगाने व कोई अप्रिय घटना नहीं घटे, इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन व हाउसिंग बोर्ड से कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Back to top button