BokaroJharkhand

कोयले का अवैध खेल बदस्तूर जारी

Gomia: जानकारी के अनुसार बोकारो जिला में कोयले का काला खेल बदस्तूर जारी है. कोयला माफिया बिना भय के अवैध कोयले का धंधा जारी रखे है. ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बाहर मंडियों में बेचते हैं. एक जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल के खेतकों में सालो भर सड़क किनारे कोयले का भंडार लगा कर अपनी सुविधा अनुसार लोग कोयला बेचते है.

यह कोयला छोटे बड़े वाहनों से चास, बोकारो एवं बंगाल तक बेचा जाता है. वही कुछ  कोयला माफिया साइकिल एवं मोटरसाइकिल वालो से कोयला खरीदते है और बड़े वाहनों में लोड कर सीधे मंडी की ओर रुख करते है. कोयला माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि रात तो छोड़िये दिन के उजाले में भी बेखौफ होकर कोयला कारोबार को चला रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button