
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम धनबाद के अंतिम वर्ष के एमटेक, एमबीए और एमएससी छात्र अब 6 से 12 महीने के लिए टाटा स्टील लिमिटेड के रिसर्च इंटर्नशिप के लिए कर सकते हैं. आईआईटी-आईएसएम ने 30 अगस्त को मास्टर छात्रों की रिसर्च इंटर्नशिप के लिए जमशेदपुर में टाटा स्टील के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा स्टील लिमिटेड एमओयू के अनुसार इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव जारी करेगी. जिसके लिए आईआईटी-आईएसएम के छात्र आवेदन करेंगे. छात्रों की स्क्रीनिंग इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 6 से 12 महीनों के लिए प्रति माह 62 हजार रुपये की फेलोशिप से सम्मानित किया जाएगा.
आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर जेके पटनायक और उप निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार ने आईआईटी-आईएसएम की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. जबकि डॉ देबाशीष भट्टाचार्जी, उपाध्यक्ष, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास और अत्रेयी सैन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.




