JharkhandRanchi

पश्चिम बंगाल की जनता इस बार भाजपा का देगी साथ: अमर कुमार बाउरी

Ranchi: भाजपा विधायक अमर बाउरी ने भरोसा जताया है कि अबकी बंगाल की जनता भाजपा का साथ देगी. चुनावी सभाओं में दिखती भीड़ और लोगों का बढता भरोसा इसका प्रमाण हैं.

बाउरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही. वे पाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नदियाचंद्र बाउरी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे.

चुनावी सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार ममता बनर्जी की सरकार को भगाने का काम करेगी. उन्होंने नूतनडीह, नोडीहा, पाड़ाश्री समेत कई गांव का दौरा किया एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित किया.

अपने संबोधन में चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है. लेकिन पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी की सरकार केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को अपने राज्य में लोगों तक नहीं पहुंचाया है जिससे सबसे अधिक राज्य के गरीब, मजदूर, शोषित, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व आदिवासी आदि प्रभावित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: केंद्र Vs केजरीवाल : घर तक राशन पहुंचाने की योजना का अब कोई नाम नहीं होगा  

प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर उज्जवला योजना या फिर आयुष्मान योजना, भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में जिस तरह से इन योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया गया उससे बंगाल की जनता वंचित रह गयी है.

प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों की जरूरत ही नही बल्कि गरीबों के आत्मसम्मान का भी प्रतीक साबित हो रहा है. उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण से बहनों को धुवां से होने वाले कई बीमारियों से बचाता है. आयुष्मान योजना के तहत 500000 का स्वास्थ्य बीमा लोगों को किसी भी बड़ी बीमारी में लाभकारी साबित हो रहा है.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज होने के बाद ही राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: जिस समाहरणालय पर है कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने की जिम्मेदारी, वहीं लोग नहीं पहन रहे मास्क

Related Articles

Back to top button