
Ramgarh: नेशनल हाईवे-23 रामगढ़ बोकारो मार्ग पर बरलोंग के निकट मंगलवार की देर भीषण सड़क दुर्घटना घटी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार रांची जिला के सिल्ली के असुरगोड़ा गांव के एक परिवार भुरकुंडा में आयोजित एक छठीयारी समारोह में शामिल होने आया था. भुरकुंडा में समारोह में शामिल होने के बाद परिवार एक टेंपो jh01 डीके 6019 से वापस लौट रहा था. इसी क्रम में रामगढ़ बोकारो मार्ग पर बरलोंग के निकट एक तेज गति की बोलेरो वाहन ने टैंपू को जोर का धक्का मारा. जिससे कि लोगों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. वही बोलेरो चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा.
दुर्घटना में भुनवा नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल संजय नायक और गोपाल नायक को को अच्छे उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि लगभग 10 लोगों का रामगढ़ सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है. दुर्घटना में 4 मासूम बच्चों के अलावा सावित्री, प्रमिका, गोपाल नायक, नागेंद्र नायक, सुकून देवी, चीनी वाला, प्रीतनाथ नायक, रूपम देवी आदि घायल हो गए हैं. दुर्घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस प्रशासन के लोग घायलों के सहयोग के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे.
इसे भी पढ़ें:खूंटी: सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 घायल




