
New Delhi: अब कहा जा सकता है कि देश कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है. नये मामलों की संख्या में जोरदार कमी आ रही है. मौत की संख्या भी तेजी से घटने लगी है. लगातार बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हो रहे हैं.63 दिनों के बाद देश में सोमवार को नये मरीजों की संख्या लाख से नीचे रही है. सोमवार को 86, 498 नये मामले सामने आये. 2123 लोगों की मौत हुईं.
इसे भी पढ़ेंःGood News: यह टीचर गाकर पढ़ाता है अंग्रेजी, कुमार विश्वास व अमिताभ भी हैं इनके मुरीद
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 1,82,282 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. अब देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 2,73,41,462 हो गई है. सक्रिय मामले भी घटकर 13,03,702 हो गई है. राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 94.29 फीसद पर पहुंच गया है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,51,309 हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःअब बंधु तिर्की ने की रूपा तिर्की मामले की सीबीआइ जांच की मांग, सीएम को भी घेरा
कोरोना जांच में तेजी बरकरार है. सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, अब तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 23,61,98,726 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.




