
Ranchi: राज्य सरकार की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में भी आज से 45 प्लस आयु वर्ग के लिए चलंत टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुरुआत करते हुए कहा कि राज्यवासियों के स्वास्थ्य हित में चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाने हेतु वर्तमान सरकार दृढ़ संकल्पित है. मोबाइल टीका वाहन का लाभ विशेषकर उनलोगों को मिलेगा जो टीका केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे थे.
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद आदि जिले में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए, जहां राज्य सरकार ने सीमित व्यवस्थाओं में बेहतर किया है.
उन्होंने बताया कि तीसरे लहर में बच्चे प्रभावित ना हो इसे लेकर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था. जिसमें डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के साथ-साथ कई बड़े चिकित्सकों से विचार विमर्श कर आने वाली चुनौतियों के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयार किया गया है. राज्य में मोर्टेलिटी व पॉजिटिविटी रेट में गिरावट देखी जा रही है जो काफी सुखद संकेत है.




