
.New Delhi: कोरोना काल के बावजूद आईपीएल-14 के लिए क्रिकेटरों पर पैसों की बरसात हुई है. दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस टी20 लीग के इतिहास में सबसे महंगी बिकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित दिखे, प्रतिभा भी है पर गरीबी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाये. ऐसे में आईपीएल उन खिलाड़ियों के लिये सही साबित हो रहा है. आइये, कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें पैसों के साथ-साथ सोहरत भी मिल रही है.
इसे भी पढ़ें: चीनी ने पहली बार कबूला गलवन में मारे गये थे उसके सैनिक, संख्या बता रहा है महज चार
शाहरुख को मिले पांच करोड़:
अनकैप्ड खिलाड़ियों में कृष्णाप्पा गौतम के अलावा स्पिन ऑलराउंडर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेसप्राइज 20 लाख रुपये था. तमिलनाडु के क्रिकेटर निचले क्रम में बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं. इस साल उन्होंने अपनी टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में मदद की. पांच प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम दो अर्द्धशतकीय पारियां हैं जिसमें सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है.
इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: अब हल क्रांति की चेतावनी
पिछले साल तक चेतन के घर टीवी भी नहीं था:
राजस्थान रॉयल्स ने 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को 1.02 करोड़ रुपये में खरीदा है जबकि उनका बेसप्राइज 20 लाख रुपया था. भावनगर जिले के चेतन के परिवार को आर्थिक दिक्कतें रही हैं. पिछले साल तक उनके घर में टीवी भी नहीं था. घर वाले उनका टीवी पर मैच देखने पड़ोसियों के घर जाते थे. उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. वह एमआरएफ पेस अकादमी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा से ट्रेनिंग ले चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: वर्ष 2019-20 में सीपीएम को मिला 19 करोड़ रुपये चंदा
37 गेंदों पर शतक लगाने वाले अजहर को 20 लाख:
केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बेसप्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था. उनकी 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.91 की औसत है.
इसे भी पढ़ें: पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों को प्रमोट कर क्रेश कोर्स चलाने की तैयारी




