JharkhandRanchi

पुलिस लाइन में हेल्थ कैंप का आयोजन

Ranchi: कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया. यूसी झा हॉल में हेल्थ कैंप मेडिका अस्पताल और मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ओर कर्मी द्वारा पुलिस कर्मी और उनके परिवार वालों के लिए फ्री हेल्थ कैंप लगाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी कौशल किशोर और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मुख्य रूप में उपस्थित थे. करीब 150 जवानों और उनकी परिवार वालों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट बीटआदि का जांच किया गया. मेदांता अस्पताल के डॉ मनोज कुमार ने  फर्स्ट एड की उपयोगिता पर विशेष रूप से महत्व को समझाया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि आज के व्यस्त समय में अत्यधिक तनाव में पुलिस कर्मियों को मेडिकल कैंप से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और अपने जीवन को सुरक्षित करें.एसएसपी ने मेडिकल कैंप से होने वाले लाभ एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया.

कॉमन वेल्थ गेम्स विजेता खिलाड़ी को किया गया सम्मानित

मेडिकल कैंप चेक अप के साथ साथ पुलिस लाइन में कॉमन वेल्थ गेम्स में लॉन बॉल के महिला संवर्ग की गोल्ड मेडल विजेता टीम की सदस्य लवली चौबे तथा पुरूष संवर्ग में सिल्वर मेडल विजेता टीम के सदस्य दिनेश कुमार को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. एसएसपी ने महिला खिलाड़ी लवली चौबे को सम्मानित किया, तथा ग्रामीण एसपी ने पुरूष खिलाड़ी दिनेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया.

इसे भी पढ़ें: हटिया रेलवे स्टेशन: चलती ट्रेन से उतरते समय कई यात्री प्लेटफॉर्म पर फिसले, ट्रैक में फंसे युवक को बचाया गया

Related Articles

Back to top button