
Ranchi : बोकारो से गोला-ओरमांझी एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी किया जायेगा. एनएचएआइ ने इसकी सारी प्रक्रिया पूरी करके भारत सरकार को भेज दी है. जल्द ही नयी दिल्ली स्थित एनएचएआइ मुख्यालय के द्वारा इसके निर्माण के लिए निविदा जारी की जायेगी. बोकारो से गोला और गोला से ओरमांझी तक रोड बनाने में करीब 1700 करोड़ की लागत आयेगी. दोनों सेक्शन के लिए अलग-अलग पैकेज में निविदा जारी की जायेगी.
एनएचएआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्र ने बताया कि यह प्रोजेक्ट राज्य का पहला रियल एक्सप्रेस-वे होगा, जो वर्तमान में ओरमांझी-सिकिदरी-गोला, बोकारो सड़क के आसपास ही होगा, लेकिन पूरी तरह से अलग होगा. ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत इस पर काम किया जा रहा है. जमीन अधिग्रहण की भी सारी प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
ओरमांझी टोल प्लाजा के एक किमी पहले बनेगी सड़क
एनएचएआइ ने इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है. ओरमांझी रांची स्थित पुदांग टोल प्लाजा से करीब एक किमी पहले इस सड़क को सिकिदरी-गोला की ओर निकाला जायेगा. यह सड़क सिकिदरी रोड से भी जुड़ेगी.
वहीं, बोकारो में जैनामोड़ के पास से इस सड़क का निर्माण किया जायेगा जो गोला की ओर जायेगी. सड़क में सर्विस लेन भी बनाया जायेगा. बड़े मालवाहक वाहनों के चालकों के लिए विश्रामगृह भी इस सड़क पर बनाये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें :पथ निर्माण विभाग के एक दर्जन जेई का तबादला
एक्सप्रेस-वे बनने से मिलेगा विकल्प
एक्सप्रेस-वे बनने से भारी वाहन चालकों के साथ-साथ प्राइवेट वाहन लेकर चलनेवालों को भी एक बेहतर सड़क पर चलने का विकल्प मिलेगा.
वर्ततान में ओरमांझी, सिकिदरी-गोला-बोकारो रोड पर भी वाहनों का बोझ कम होगा. टोल देकर अच्छी सड़क पर लोग आवागमन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:Assembly Election : कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर साहिब से चुनाव लडेंगे सीएम चन्नी




