
New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. वे आइसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में जबरदस्त छलांग मारते हुए नंबर 1 पर पहुंच गयी हैं.
वैसे मिताली की अगुआई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम व इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को बेशक 2-1 से हार मिली, लेकिन पूरी सीरीज में मिताली ने अच्छी बैटिंग की थी.
उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ तीनों वनडे मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली और इसका फायदा उन्होंने आइसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मिला.
आइसीसी द्वारा जारी की गई इस रैंकिंग में मिताली राज दुनिया की नंबर एक महिला वनडे बल्लेबाज बन गई हैं. मिताली राज अपने 22 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान 8वीं बार वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया.
इसे भी पढ़ें :बाढ़ का कहरः बीमार बच्चे को कंधे पर उठा कर 8 किलोमीटर तक चलता रहा पिता, नवजात को लेकर मां भी पानी की तेज धार में चलती रही
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 206 रन बनाए
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मिताली ने 103 की औसत से 206 रन बनाए थे और वो इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं.
मिताली की शानदार पारी के दम पर भारत को तीसरे वनडे में शानदार जीत मिली थी. उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ और वो टॉप पर पहुंच गईं.
इसे भी पढ़ें :दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े Big Jake का निधन, करीब 1,136 किलोग्राम था वजन
इस बार टॉप टेन बल्लेबाजों में मिताली के अलावा सिर्फ स्मृति मंधाना ही हैं. स्मृति मंधाना को इस बार की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो सातवें नंबर पर आ गई हैं. मिताली के अलावा शेफाली वर्मा 49 स्थानों की छलांग के साथ 71वें स्थान पर पहुंच गई हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो टॉप टेन में दो भारतीय गेंदबाज हैं जिसमें झूलन गोस्वामी 5वें स्थान पर हैं तो वहीं पूनम यादव नौवें नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं.
इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर दिप्ती शर्मा पांचवें स्थान पर हैं तो वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं.
इसे भी पढ़ें :हाल वैक्सीनेशन ड्राइव का : बिना रजिस्ट्रेशन कराये टीका लगा दे रहे कर्मचारी, भुगत रही जनता




