Sports

ICC डिकेड अवॉर्ड्स: माही दशक की बेस्ट वनडे और टी-20 टीम के कप्तान, कोहली तीनों टीमों में शामिल

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) ने पिछले 10 वर्षों में क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर डिकेड अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है. ICC  ने इस दशक के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अपनी बेस्ट वनडे, टेस्ट और टी-20 टीमें चुनी है.  ICC की इस दशक की बेस्ट वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों ही टीमों में विराट कोहली को जगह मिली है. साथ ही टेस्ट टीम की कप्तानी भी उन्हें सौंपी गयी है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय  किक्रेट को अलविदा कह चुके पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दशक की बेस्ट वनडे और टी-20 टीमों का कप्तान चुना गया है. भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी 50 ओवरों की टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इस टीम में धोनी के अलावा दो और भारतीय रोहित शर्मा, विराट कोहली भी शामिल हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क भी इस टीम में चुने गए हैं.

इसे भी पढ़ें-  बॉक्सिंग डे टेस्टः भारत को 131 रनों की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

दो ऑलराउंडरों को भी मिली टीम में जगह

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो ऑलराउंडर इस टीम में हैं. दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम के दूसरे स्पिनर हैं. दक्षिण अफ्रीका से एबी डिविलियर्स को भी टीम में जगह मिली है. न्यूजीलैंड से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टीम में शामिल किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-  होटवार जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट, एक गंभीर रुप से घायल

ICC की इस दशक की वनडे टीम: महेंद सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा.

बेस्ट टी-20 टीम के भी कप्तान बने धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची के लाल महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी बेस्ट टी-20 टीम का कप्तान चुना है. इस टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज से कीरोन पोलार्ड के अलावा क्रिस गेल को इस टीम में जगह मिली है. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टीम में इकलौते स्पिनर हैं.

टी-20 टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.

इसे भी पढ़ें-  सावधान: पिकनिक मनाने गया था परिवार, चोरों ने दिनदहाड़े घर से कर ली 11 लाख की चोरी

Related Articles

Back to top button