Lead NewsMain SliderNationalNEWSSports

बॉक्सिंग डे टेस्टः भारत को 131 रनों की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

जडेजा ने बनाए 57 रन, जो बर्न्स को उमेश ने किया आउट

 New delhi : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम 326 बनाकर आउट हो गई. इस तरह भारत ने पहली पारी में 131 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. अजिंक्य रहाणे के शतक व रवींद्र जडेजा के अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम बढ़त हासिल करने में सफल रही है. खबर लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका जो बर्न्स के रूप में लगा जो 4 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए.

112 के स्कोर पर आउट हुए रहाणे

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे मैच के तीसरे दिन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे. रहाणे ने दिन के खेल के करीब 40 मिनट निकाल दिए थे, लेकिन वे एक रिस्की रन के चक्कर में 112 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. भारत को दिन का दूसरा और पारी का सातवां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा जो 57 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की

गेंद पर कमिंस के हाथों कैच आउट हुए. भारत को आठवां झटका उमेश यादव के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर नाथन लयोन की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। 9वीं सफलता कंगारू टीम को जोश हेजलवुड ने दिलाई. उन्होंने अश्विन को 14 रन के निजी स्कोर पर लयोन के हाथों कैच आउट कराया. जसप्रीत बुमराह के तौर पर भारत का आखिरी विकेट गिरा जो नाथन लयोन की गेंद पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट हुए.

मैच का संक्षिप्त विवरण

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, भारत को अच्छी शुरूआत नहीं मिली. इसके बावजूद अजिंक्य रहाणे व रवींद्र जडेजा की पारी की वजह भारत 131 रनों का लीड लेने में सफल रहा है. मालूम हो कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है.

Related Articles

Back to top button