JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

IAS पूजा सिंघल और CA सुमन कुमार को शाम 4 बजे आवासीय कोर्ट में किया जा सकता है पेश, आज रिमांड की अवधि हो रही समाप्त

Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को आज शाम चार बजे आवासीय कोर्ट में पेश किया जा सकता है. आज आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि खत्म हो रही है. सूत्रों की माने तो ईडी रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग कर सकता है. अब तक की पूछताछ में ऐसे कई सवाल सामने आए हैं जिसका जवाब अब तक ईडी को नहीं मिले हैं. आगे अदालत तय करेगी की दोनों से आगे पूछताछ जारी रहेगी या दोनों को जेल भेजा जायेगा.

बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में पहले सीए सुमन कुमार सिंह और बाद में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार  कर लिया गया था. दोनों से अभी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. ईडी की टीम ने पूजा सिंघल से जुड़े उनके कई परिचितों से घर व ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीए सुमन के घर से करीब 19 करोड़ 31 लाख बरामद हुआ था.

इसे भी पढ़ें:  IAS पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाले में कैसे मिली क्लीन चिट, जांच करा रही सरकार

Related Articles

Back to top button