Dhanbad

मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इस वजह से मैं भी झारखंडी: चिराग पासवान

Dhanbad: धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉप्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जन आक्रोश रैली किया. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका है. मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इस वजह से मैं भी झारखंडी हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा का एक मजबूत जनाधार है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की कर्मभूमि भी झारखंड ही थी और उनका सपना था विकसित झारखंड. उसी सपने को मैं पूरा करने निकला हूं और इसी उद्देश्य के साथ पार्टी काम भी कर रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़े. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहती है कि भाजपा आरक्षण समाप्त कर देंगी लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूं जब तक मेरी रगों में रामविलास का खून दौड़ रहा है आरक्षण को कोई समाप्त नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है। इसके बाद उस पर केंद्रीय संसदीय समिति की मुहर लग जाएगी. ये परिस्थिति अधिसूचना जारी होने से पूर्व तय हो जाएगी. उन्होंने झारखंड की मौजूदा सरकार और मौजूद मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को बिहार और पूरे देश के समक्ष शर्मसार करने का काम किया और जिस तरह से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए उससे देश ही नही दुनिया के सामने झारखंड को शर्मसार होना पड़ा. ऐसे में झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि यह अब तय हो चुका की चुनाव के बाद झारखंड में एक नई सरकार बनने जा रही है. और उस सरकार में लोक जान शक्ति पार्टी रामविलास की अहम भूमिका होगी.

Related Articles

Back to top button