ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : अवैध संबंध पर पति ने पत्नी के प्रेमी की गला काटकर कर दी हत्या

Chakradharpur : महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को पति द्वारा गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र की है. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना अंतर्गत सेगइसाईं गांव निवासी श्यामलाल हेंब्रम लांजी गांव में एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था. शुक्रवार को अपने प्रेमिका से मिलने लांजी गांव गया था बाद में अचानक उसका पति घर आ पहुंचा. इस दौरान दोनों प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसे गांव में ही एक पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की. पति को इतना मैं मन नहीं भरा तो उन्होंने घर से टांगी निकालकर उसके गर्दन पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी लांजी गांव निवासी विश्वनाथ सुंडी सोनुआ थाना आकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. हत्या शुक्रवार देर शाम होने के कारण सोनुआ पुलिस शनिवार को घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बाद में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव को सौंप दिया. इधर सोनुआ थाना पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल करने वाला टांगी को बरामद कर लिया है.

Related Articles

Back to top button