
Ranchi: गुमला थाना पुलिस में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी समय तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इनलोगो के निशानदेही पर 25-30 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवरात बरामद किया गया है. आरोपी पति पत्नी शहर में करीब एक वर्ष से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था. दिन में बंद घरों की रेकी करता था रात को घटना को अंजाम देता था. गिरफ्तार आरोपी में गुमला थाना क्षेत्र के आम्बुआ निवासी महबुल अंसारी उसकी पत्नी आसमा खातून ओर वकील सोनी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 200 ग्राम का दो सोने का बिस्किट, 3 घड़ी, 4 सोने का चैन, 2 लॉकेट, 1 सोने का मंगटीका, 6 जोड़ा सोने का कान का, 3 सोने की तीन अंगूठी, 12 जोड़ा चाँदी का पायल, 30 जोड़ा चांदी का बिछिया, 52 चाँदी का सिक्का, बाइक, लोहे का सब्बल, पलास, पेचकस एवं बैग पुलिस ने बरामद किया है. मूलरूप से साहेबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया निवासी महबुल अंसारी चोरी का जेवर पूजा ज्वेलर्स के मालिक वकील सोनी को बेचता था. पुलिस के अनुसार विगत कुछ माह से गुमला शहर के विभिन्न मुहल्ला में बन्द घरों में लगातार चोरी हो रही थी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति और महिला चोरी का सामान लेकर बेचने के प्रयास में बाजार आयी है. सूचना पर गुमला थाना के पुलिस बल पालकोट रोड में महबुल अंसारी ओर उसकी आसमा खातुन से पूछताछ किया गया तो महबुल अंसारी ने बताया कि अभी वह उसकी पत्नी आसमा खातुन चेयरमेन गली के पूजा ज्वेलर्स में जा रहे थे. जहाँ से बेचे गए जेवर के पैसे लेने है. इनलोगो के निशनदेही पर पूजा ज्वेलर्स के मालिक वकील सोनी को पकड़ा गया. तीनों आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला की महबुल अंसारी अपने पत्नी के साथ गुमला शहर के विभिन्न मुहल्ला में घुमकर बन्द घर को चिन्हित करते थे तथा रात्रि में घर का ताला तोड़कर जेवरात तथा पैसा की चोरी करते थे. चोरी का जेवर वकील सोनी को बेचते थे तथा कुछ जेवर पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा निवासी रंजन नामक व्यक्ति को भी बेचते है. 17 जुलाई की रात्रि में गुमला के प्रमुख चिकित्सक डॉ सुगेन्द्र साय के घर में चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और बताया कि डॉ के घर से चोरी के जेवरात को वकील सोनी को बेचा तथा कुछ जेवरात अपने घर में छिपा कर रखा है. आरोपी के निशानदेही पर वकील सोनी तथा महबुल अंसारी के घर से चोरी के सोना चाँदी के जेवरात तथा घटना करने में प्रयोग करने वाले रड़ पेचकस तथा बाइक बरामद किया गया. पूर्व के पाकुड, साहेबगंज एवं बोकारों से चोरी मामले में में जेल जा चुका है.




