BusinessHazaribaghJharkhand

कैसे रहें फिट! महामारी में महंगाई की मार, फीका हुआ फल का कारोबार

Hazaribag: कोरोना संक्रमण काल में फिजिकली फिट रहने के लिए फलों का सेवन करने कहा जाता है. यहां के फल बाजारों में आम, सेब, अनानास, माल्टा, कीवी, केला की बिक्री हो रही है.

फल बेचने वाले कहते हैं कि पिछले साल भी लॉकडाउन लगा था, लेकिन फलों की बिक्री अच्छी थी. वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण फलों की बिक्री पर भी बुरा असर दिखाई दे रहा है.

फलों का राजा आम बाजार में 60 रुपए से लेकर 80 रुपए किलो बिक रहा है. इन दिनों फल बाजार में गुलाब खास दशहरी, लंगड़ा, मालदा, बाजार में उपलब्ध हैं. फल बेचने वाले बताते हैं कि लीची मुजफ्फरपुर से आयी है और लोकल लीची अभी रांची के बाजारों में नहीं आई है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना इम्पैक्ट: 20 ट्रेनें हुई रद्द, अप्रैल के पहले तक 66 जोड़ी ट्रेनों का होता था परिचालन

अनानास 100 से डेढ़ सौ रुपए में एक पीस बिक रहा है. फल बाजार में संतरा नहीं है. इसके जगह माल्टा बिक रहा है. पका हुआ केला 60 रुपए दर्जन की दर से बिक रहा है.

जहां पूरे शहर में कोरोना का संक्रमण है, ऐसे में लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं, जिसका असर फल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. लेकिन फलों के दाम को लेकर ग्राहक भी मांगते हैं कि कीमतें बढ़ी हुई हैं.

इसके कारण कम मात्रा में फलों की खरीदारी की जा रही है. गर्मी के मौसम में आम, लीची फल बाजार की रौनक होते हैं, लेकिन इस बार फलों की कीमतों ने फलों की रौनक फीकी कर दी है.

इसे भी पढ़ेंः कहानी पप्पू यादव कीः अतीत रहा दागदार, पर संकट काल में बने तारणहार

Related Articles

Back to top button