ChatraCorona_UpdatesCrime NewsJharkhand

‘लॉकडाउन’ में जब ग्राहक बनकर कपड़ा दुकान पहुंचे बीडीओ साहब!

Chatra : जिले के कन्हाचट्टी प्रखण्ड में मंगलवार को बीडीओ पप्पू रजक ने गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों को अनोखे अंदाज में सबक सिखाया.

सबसे पहले कान्हाचट्टी के एक कपड़ा दुकान में ग्राहक बन कर पहुंचे तो दुकान में भीड़ देख कर बीडीओ अचंभित हो गए. उसके बाद दो दुकानों को सील कर दियी. बीडीओ रजक ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के ऊपर सख्ती दिखाते हुए दो दुकानों को सील कर दिया है.

बता दे कि बीडीओ को किन्ही द्वारा गुप्त सूचना मिली कि कन्हाचट्टी मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा खुलेआम गाइडलाइन की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, लोगों को शटर बंद कर के सामान के साथ-साथ कोरोना भी परोसा जा रहा है,जिस पर त्वरित कार्यवही करते हुवे बीडीओ रजक ने बाइक निकाली और खुद चलाकर बाजार पहुंच गए.

इसे भी पढ़ेंः तेलंगाना में 12 मई से 10 दिन का फुल लॉकडाउन, सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

यहां बाजार पहुंचकर दुकानों में ग्राहक बन पहुंचे तो बीडीओ खुद आश्चर्यचकित रह गये. बीडीओ ने देखा कि दुकान के अंदर के ग्राहक है और बाहर से शटर बंद है. बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को तुरंत सील कर दिया.

बीडीओ ने इस दौरान माइक से अनांउस करते हुवे बाजार के सब्जी विक्रेताओं को आधा घंटा में सायल बगीचा शिफ्ट होने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ेंःस्कूल में चलाई अंधाधुन गोलियां, 8 छात्रों सहित 11 की मौत, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button