GiridihJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

गिरिडीह में कैसे हुई मनरेगा योजना के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट, डीडीसी की भूमिका भी संदेह के दायरे में, जानिए कैसे ? 

रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने का निर्देश और कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे डीसी 

Manoj Kumar Pintu 

Giridih: जिले में मनरेगा योजना धरातल पर तो नहीं उतर पाई, लेकिन योजना के लिए आवंटित राशि बीडीओ से लेकर मुखिया, रोजगार सेवक, बीपीओ और वेंडर के लूटने के काम में जरुर आ गया.यहां तक कि अब इस मामले में डीडीसी की भूमिका भी सवालों के घेरे में दिखाई पड़ रहा है क्योंकि सदर प्रखंड के 30 पंचायतों के लिए 95 लाख दिए गए थे लेकिन दर्जन भर से अधिक पंचायतों 7 करोड़ 88 लाख के हुए गबन मामले के सामने आने के बाद एक माह पहले डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जांच का आदेश दिया. दो टीम को 14 पंचायतों में जांच का निर्देश दिया गया था. एक माह पहले डीसी ने जांच का निर्देश दिया तो जरुर लेकिन जांच टीम गठित करने के लेटर को डीडीसी शशिभूषण मेहरा ने अपने कार्यालय के टेबल में दबा दिया. डीसी द्वारा जांच का लेटर एक टीम को 10 दिनों पहले मिलने की बात कही जा रही है जबकि एक पत्र डीसी के गोपनीय से जारी होने के कारण पहले ही जांच शुरु हो चुकी थी. लिहाजा, अब डीडीसी भी सवालों के घेरे में है कि आखिर डीडीसी क्यों और किन दोषी पदाधिकारियों और कर्मियों को बचाने के प्रयास में है. वैसे डीडीसी के इस हरकत की जानकारी जब डीसी को मिल गई है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में गांजा के अवैध कारोबार के आरोपी को सुनाई गई एक साल की सजा, 10 हजार का लगा जुर्माना

डीसी ने अब डीडीसी को शोकॉज कर कारण पूछा है. डीडीसी के हरकत से डीसी का गुस्सा फिलहाल सांतवे आसमान है, लिहाजा, इशारों में डीसी ने स्पस्ट तौर पर कहा कि यह जानबूझ कर किया गया लापरवाही प्रतीत हो रहा है. ऐसे में जरुरत पड़ी तो मामले की जानकारी मुख्य सचिव तक को दी जाएगी. वैसे मनरेगा आयुक्त को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया गया है क्योंकि अब तक दोनों टीमों की जांच रिपोर्ट मिल जाना था लेकिन एक टीम का जांच रिपोर्ट बुधवार को मिलेगा जबकि दूसरे टीम की जांच अभी शुरु भी नहीं हुआ है.

सूत्रों की मानें तो बुधवार को पहली टीम जब जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी, तो माना जा रहा है कि डीसी दोषी पदाधिकारियों और मुखिया और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनरेगा आयुक्त को पत्र लिखने के साथ केस दर्ज कराने का निर्देश दे सकते है. वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में हेमंत सरकार के करीबी विधायकों की चुप्पी भी समझ से परे है, क्योंकि सरकार के दोनों करीबी विधायकों का एक बयान तक मामले में दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ नहीं आया है.

इधर पहले टीम में शामिल पदाधिकारियों ने 25 दिनों में जो जांच किया, उसके अनुसार सदर प्रखंड के 14 पंचायतों में खावा, मंगरोडीह, सिकदारडीह, परसाटांड, पतरोडीह समेत 16 और पंचायतों में 95 लाख का फंड सिर्फ मनरेगा योजना के लिए जारी हुआ था. लेकिन ना तो डीडीसी कार्यालय से जारी फंड से ही कुछ काम हुआ और ना ही गबन किए गए 7 करोड़ 88 लाख के फंड से कोई काम जांच टीम के सदस्यों को मिला. इसमें सबसे अधिक सुर्खियों में मंगरोडीह पंचायत है क्योंकि जांच के लिए गए अधिकारियों ने पूरे मंगरोडीह पंचायत के किसी कस्बा और टोला में कोई योजना नहीं देखा जबकि मंगरोडीह में सौ से अधिक पशु शेड निर्माण योजना स्वीकृति दिया गया था.

जांच टीम के सदस्यों को जांच के दौरान और हैरानी तब हुआ, जब जांच के क्रम में मंगरोडीह में शेड निर्माण के लिए सिर्फ लाभुक के नाम को फर्जी रिकार्ड में देखा है. ना कि वैसे टोला और कस्बों के नाम को जहां शेड निर्माण योजना को स्वीकृति दिया गया है. यहां तक कि जिन-जिन लाभुकों के नाम योजना को आवंटित किया गया। उनके पिता तक का नाम भी फर्जी रिकार्ड में भी नहीं था. जानकारी लेने पर पता चला कि है ही नहीं, तो रोजगार सेवक विजय कुमार वैद्य ने रिकार्ड मौजूद होने से हाथ खड़ा कर दिया. इसी प्रकार जांच टीम में शामिल पदाधिकारियों ने निर्देश के अनुसार खावा, सिकदारडीह और परसाटांड पंचायत में भी जांच किया. योजना में तो गड़बड़ी मिला ही, साथ ही इन पंचायतों में 60-40 के स्थान पर 80-20 के अनुपात वाले योजना को स्वीकृति देकर फंड का निकासी कर लिया गया. मतलब कि 80 फीसदी रॉ मैटेरियल और 20 फीसदी मजदूरों के मजदूरी पर. जबकि मनरेगा आयुक्त का निर्देश साफ है हर योजना 60-40 के अनुपात में लिया जाए.

Related Articles

Back to top button