JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Ranchi: धुर्वा में 301 एकड़ में आवासीय कॉलोनी बनायेगा झारखंड आवास बोर्ड

Vivek Sharma

RANCHI: अगर आपका भी सपना है कि रांची में अपना घर हो, तो आने वाले कुछ सालों में यह पूरा हो सकता है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड को सरकार से 301 एकड़ जमीन धुर्वा में मिली है. यहां आवास बोर्ड बड़ी आवासीय कॉलोनी डेवलप करेगा. इस कॉलोनी में अलग-अलग कैटेगरी में फ्लैट का निर्माण कराया जायेगा. फ्लैट्स की खरीदारी के लिए ऑनलाइन ऑक्शन होगा. आवंटन के लिए लॉटरी करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर मोबाइल की चोरी, गिरफ्तार

तीन कैटेगरी में होगा निर्माण

आवास बोर्ड की इस नयी सोसायटी के हर कैटेगरी के लिए फ्लैट बनेंगे. लो इनकम ग्रुप (एलआईजी), मिडिल इनकम ग्रुप (एमआईजी) और हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी) के लिए अलग-अलग फ्लैट होंगे. अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट के लिए बोर्ड की ओर से एक न्यूनतम राशि निर्धारित की जाएगी.

58 एकड़ देवघर में भी जमीन

सरकार ने आवास बोर्ड को फ्लैट का निर्माण करने के लिए 58 एकड़ जमीन देवघर में भी दी है, जहां पर बोर्ड को रेसीडेंशियल एरिया को डेवलप करना है. फ्लैट के खरीदारों के लिए सारी सुविधाएं एक ही कैंपस में उपलब्ध होंगी.

पार्क, हेल्थ सेंटर की फैसिलिटी

रेसीडेंशियल एरिया के डेवलपमेंट का काम बोर्ड करेगा. इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी का सेलेक्शन करने की प्रक्रिया चल रही है. जिससे कि रेसीडेंशियल एरिया में सोसायटी को बसाया जाएगा. इस कैंपस में पार्क, हेल्थ सेंटर के अलावा जरूरत की सुविधाएं दी जाएंगी. जिससे कि रेजीडेंट्स को बाहर ही न जाना पड़े.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा काली मंदिर के पास चोरी का प्रयास, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

आवास बोर्ड को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दुर्गा पूजा के बाद आवास बोर्ड पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगा. जहां एक क्लिक पर सारी जानकारी लोगों को मिल जाएगी. वहीं आवेदन से लेकर लॉटरी और आवंटन भी ऑनलाइन किया जाएगा. वहीं आवास बोर्ड के कितने आवास खाली पड़े है इसकी जानकारी भी लोगों को मिल जाएगी. जिससे कि वे आवेदन कर सकेंगे.

आवास बोर्ड के सेक्रेटरी जॉर्ज कुमार का कहना है कि सब कुछ अब ठीक होगा. ऑनलाइन सिस्टम से सारी चीजें एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी. अभी रांची और देवघर में सरकार ने जमीन उपलब्ध कराई है, जहां पर रेसीडेंशियल एरिया डेवलप किया जाएगा. एजेंसी के सेलेक्शन की प्रक्रिया चल रही है. सेलेक्शन के बाद काम में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें : लखीमपुर नहीं जा सके झारखंड कांग्रेस के नेता, धरने पर बैठे

Related Articles

Back to top button