
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कडप्पा-रायचोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गयाl. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. रामापुरम के सीआई वेंकट कोंडा रेड्डी ने हादसे के बारे में जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब मंगलवार को तड़के सुबह एक कंटेनर ट्रक कडप्पा से गुव्वालचेरुवु जा रही एक कार से टकरा गया. हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है.




