
Ranchi: रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18622 और 18621 हटिया-पटना हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का दानापुर मंडल के बंशीपुर स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा. इस संबंध में रांची रेल मंडल ने जानकारी साझा की है. जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस का 27 अगस्त को बंशीपुर स्टेशन पर आगमन 8: 51 बजे एवं प्रस्थान 08: 53 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 18621 पटना हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त से बंशीपुर स्टेशन पर आगमन 18: 31 बजे एवं प्रस्थान 18: 33 बजे होगा.
साथ ही ट्रेन संख्या 18621 पटना हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा 27 अगस्त से मननपुर एवं बांसापहाड़ स्टेशन पर समय सारणी में परिवर्तन होगा. इस ट्रेन का मननपुर स्टेशन पर आगमन 18: 41 बजे प्रस्थान 18: 43 बजे एवं बांसापहाड़ स्टेशन पर आगमन 18: 48 बजे प्रस्थान 18: 49 बजे होगा.




