BiharBihar UpdatesNEWS

पटना में भीषण हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत, दो घायल

Patna:  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना पटना के बेउर मोड़ के पास गर्दनीबाग की है.

 

मिली जानकारी के अनुसार तड़के साढ़े चार बजे के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की पुलिस जिप्सी से टक्कर गई. आगे जाकर हाइवा ट्रक पटल गया. जिप्सी में आग लग गई. जिप्सी में पांच पुलिसकर्मी सवार थे. बताया गया है कि तीन पुलिसकर्मियों की मौत मौके पर ही हो गई. दो को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जिप्सी पर रात्रि पेट्रोलिंग के लिए निकली थी.

Related Articles

Back to top button