Crime NewsGarhwa

गढ़वा में पूर्व अपराधी विकास दुबे सहित 16 अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

Gadrhwa: गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा से पूर्व अपराधी विकास दुबे सहित उनके एक दर्जन से अधिक सहयोगियों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से करीब 4 घंटे तक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है. एक मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है बाकी लोगो की छानबीन कर रही है. इस संबंध में एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि विकास दुबे के खिलाफ रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई वहां से उनको अन्य सहयोगियों के साथ हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. सुबह जेल भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Exclusive: आखिर किसके लिये घूस ले रहे थे पलामू एसडीओ के पेशकार अशोक कुमार

Related Articles

Back to top button