Crime NewsJharkhandJharkhand StoryPalamuRanchi

Exclusive: आखिर किसके लिये घूस ले रहे थे पलामू एसडीओ के पेशकार अशोक कुमार

Ranchi: पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को मेदिनीनगर सदर एसडीएम अशोक साह के पेशकार अशोक कुमार को तीस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम ने मंगलवार को उस वक्त पेशकार अशोक कुमार को गिरफ्तार किया, जब पीड़ित मुबारक हुसैन से तीस हजार रुपये घूस ले रहा था. पीड़ित मुबारक हुसैन का एसडीओ कोर्ट से केस खारिज हो गया था. आरोप है कि पेशकार अशोक कुमार उन्हें बुलाकर बोले कि आपका केस खारिज हो चुका है हम लिख देंगे तो काम आपका हो जाएगा. इसके लिए साहब को 25000 और उसे 5000 बतौर घूस देने होंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि एसीबी के गिरफ्त में आये पेशकार किस साहब के लिये घूस मांग रहे थे,
इसे भी पढ़ें: पलामू सदर एसडीएम का पेशकार 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

एसीबी ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, इसमें लिखा हुआ है कि साहब के लिये 25 हजार रुपये और पेशकार खुद के लिये पांच हजार रुपये मांग रहा था. हालांकि एसीबी के पुख्ता सूत्रों के अनुसार पीड़ित का आऱोप था कि साहेब के नाम पर 25 हजार रुपये और पेशकार अपने लिये पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था. शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी की टीम मामले की छानबीन की तो साहेब के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. एसीबी की टीम आरोपी पेशकार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button