Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मानगो में होम गार्ड के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मजदूर ने भी मौत को लगाया गले

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में बुधवार को दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा न्यू ग्रीन सिटी की है जहां 28 वर्षीय साकेत कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना देर रात 2 बजे की है. घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब साकेत की मां शौच के लिए उठी. उन्होंने देखा की साकेत के कमरे की लाइट जल रही है. वो जब कमरे में गई तो पाया की साकेत ने फांसी लगा ली है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साकेत होम गार्ड का जवान था और फिलहाल एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड था. इधर शव को पोस्टमार्टम के बाद होम गार्ड कार्यालय में ले जाया गया जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार साकेत को रात में किसी को फोन किया था जिसके बाद वह बाहर चला गया. रात में घर आने के बाद वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया और फांसी लगा ली. इधर, उलीडीह थाना अंतर्गत बिरसा चौक निवासी दीनू सोय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. दीनू मजदूरी कर जीवन यापन करता था.

Related Articles

Back to top button