नई दिल्ली। आयकर विभाग के बाद अब सर्विस टैक्स विभाग भी बाबा रामदेव के पीछे पड़ गया है। बाबा पर 4 करोड़ 94 लाख का सर्विस टैक्स बकाया है। इसको लेकर विभाग ने बाबा के ट्रस्ट को नोटिस भेजा है। योग शिविरों के जरिए बाबा ने जो कमाई की है, उस पर यह टैक्स बनता है।
बाबा के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि वे सर्विस टैक्स विभाग की कार्रवाई को चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि हम नोटिस का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग शिविर प्रोविजनल मेडिकल रिलीफ श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि शिविर के जरिए वाणिज्यिक लाभ उठाया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि शिविर में आने वाले लोग कूपन खरीदते हैं। इसलिए इसको सर्विस टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। सर्विस टैक्स के प्रावधानों के तहत योग फिटनेस एण्ड हेल्थ सर्विस में आता है।
सर्विस टैक्स विभाग की जांच खाशा डायरेक्टर जनरल ऑफ सेन्ट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस 2006 से बाबा के ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों पर नजर रख रहा थी। हाल ही में आयकर विभाग ने बाबा के ट्रस्ट को 56 करोड़ का टैक्स बाकी होने पर नोटिस थमाया था।




