National

जम्मू कश्मीर :  सीमा पार गये 10 आतंकवादी एलओसी कारोबार में शामिल थे,अलगाववादियों को फंड मुहैया कराते थे

NewDelhi : 10 आतंकवादीआईएसआई की सक्रिय मदद से सीमा पार कारोबार स्थापित किये थे और वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से चलने वाले कारोबार में शामिल थे. इसके जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादियों को फंड मुहैया कराया जाता था.  इस कारोबार को हाल में सरकार ने स्थगित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ये निवासी या तो पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे हैं अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में.

ये लोग आईएसआई की ओर से जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए धन भेजने की मंशा से बादाम, छुहारा, सूखे मेवे से लेकर आम तक का व्यापार करते हैं.  एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ये 10 आतंकवादी जम्मू कश्मीर और पीओके के बीच एलओसी पार से चलने वाले व्यापार का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों तथा अलगाववादियों को धन मुहैया कराने में कर रहे हैं

इसे भी पढ़ें-  सीजेआई पर यौन शोषण केआरोप साजिश, वकील ने पेश किये सबूत, सीबीआई, आईबी  को SC में पेश होने का आदेश…

भारत ने एलओसी के व्यापार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया

बता दें कि भारत ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के दो बिंदुओं पर एलओसी पार से व्यापार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है.  ऐसी रिपोर्टें मिली थी कि सीमा पार के तत्व इस स्थानों का इस्तेमाल हथियारों, मादक पदार्थों तथा नकली नोट की तस्करी के लिए कर रहे है.  सुरक्षा अधिकारियों ने इन 10 आतंकवादियों की विस्तृत जानकारी भी पेश की.

इनमें से एक है मेहराजुद्दीन भट्.  वह त्राल का रहने वाला था और लगभग 10 साल पहले आतंकवादी बनने के लिए पाकिस्तान चला गया था.  फिलहाल वह रावलपिंडी में है और मेहराजुद्दीन ट्रेडर्स के नाम से कारोबार कर रहा है.  दूसरा पांपोर निवासी नजीर अहमद भट पाकिस्तान चला गया था और आतंकवाद में शामिल हो गया था. फिलहाल वह इस्लामाबाद में है और न्यू कश्मीर ट्रेडर्स तथा न्यू कश्मीर फर्म के नाम से कारोबार कर रहा है.

बड़गाम का रहने वाला बशरत अहमद भट कई साल पहले वह पाकिस्तान चला गया था और उसने आतंकवाद की राह पकड़ ली थी.  वह रावलपिंडी में है और अल नसीर ट्रेडिंग कंपनी नाम की उसकी कंपनी है. शौकत अहमद भट बड़गाम का रहने वाला था। वह आतंकवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान चला गया था.

वह फिलहाल रावलपिंडी में है और ताहा इंटरप्राइसेज नाम से कारोबार करता है.  बड़गाम निवासी नूर अहमद 10 साल पहले आतंकवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान चला गया था.  वह रावलपिंडी में है और अल नूर नाम से व्यापार करता है.  इननके अलावा अन्य आतंकवादियों में खुर्शीद, इम्तियाज अहमद, आमिर, एजाज रहमानी और शब्बीर इलाही शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंभाजपा नेताओं के नफरत भरे बोल पर आखिर प्रधानमंत्री कब बोलेंगे: चिदंबरम

Related Articles

Back to top button