
Ranchi: 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की महिला टीम ने जीत के साथ शुरूआत की है. बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉक स्टेडियम, राउरकेला (ओड़िशा) में 4 मई से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में झारखंड ने अपने पहले मैच में शनिवार को उत्तराखंड की टीम को 4-0 से परास्त किया. टूर्नामेंट का समापन 14 मई को होगा. मैच शुरू होने से पूर्व राउरकेला में उपस्थित हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मैच की समाप्ति के बाद टीम को बधाई दी. आगे के मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करने को शुभकामनाएं भी दी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: एक साल से ठंडे बस्ते में पड़ा है बुंडू के कोड़दा जमीन घोटाले की फाइल




