
Ranchi: 14 जुलाई से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में गुरुवार को झारखंड की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया. 21 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टीम ओड़िशा से 2-0 से पराजित हो गयी. वहीं महिला टीम ने 10-0 गोल से बिहार को हराया. पुरुषों के मुकाबले महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया.
हालांकि लीग मैच में ओड़िशा की पुरुष टीम से हार के बावजूद अंकों के आधार पर फाइनल में पहुंच चुकी है. ओड़िशा के साथ ही वह फाइनल में भिड़ेगी. झारखंड की महिला टीम भी फाइनल में ओड़िशा के साथ खेलेगी. इधर, महिला टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के महासचिव बिजय शंकर सिंह और अन्य ने भी सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.




