Sports

हिमा दास का कमालः एक हफ्ते में जीता दूसरा स्वर्ण पदक, अनस को भी गोल्ड

New Delhi: भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने एक हफ्ते में दूसरा गोल्ड मेडल जीत कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जो एक सप्ताह में उनका दूसरा स्वर्ण है.

पिछले कुछ महीने से कमर के दर्द से जूझ रही हिमा ने 200 मीटर रेस 23.97 सेकेंड में पूरी की. जबकि वी के विस्मया को रजत पदक मिला.

इसे भी पढ़ेंःवर्ल्ड कपः सेमीफाइनल के लिए कप्तान कोहली कर सकते हैं बड़े बदलाव

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मोहम्मद अनस ने पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में 21 . 18 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता.

हिमा ने मंगलवार को पोलैंड में ही पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में पीला तमगा जीता था. विस्मया अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (23.75 सेकंड) करके तीसरे स्थान पर रही थी.

हिमा मौजूदा विश्व जूनियर चैम्पियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी है.

एमपी जबीर ने पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि जितिन पाल को कांस्य पदक मिला.

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की पी सरिताबेन, सोनिया बैस्या और आर विद्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

इसे भी पढ़ेंः29 सरकारी कंपनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार

Related Articles

Back to top button